फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Marriage house and gate will be built in the name of Moti Maurya

मोती मौर्य के नाम पर बनेगा शादी घर और गेट

Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Marriage house and gate will be built in the name of Moti Maurya
कंदवा। क्षेत्र के चारी गांव निवासी भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोती मौर्य के निधन के बाद केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय बृहस्पतिवार की देर चारी पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने मोती मौर्य के परिजनों को ढांढस बंधाया। उनके नाम पर शादी घर व गेट बनवाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बृहस्पतिवार को निर्धारित समय शाम सवा छह बजे के बजाय देर रात साढ़े ग्यारह बजे प्रदेश कार्य समिति सदस्य मोती मौर्य के चारी स्थित आवास पर पहुंचे। वहां उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि मोती मौर्य पार्टी के काफी पुराने और जिम्मेदार नेता थे। उनके असामयिक निधन से पार्टी को अपूर्णीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कठिन है। उन्होंने उनके नाम पर गेट और गांव की बेटियों की शादी के लिए शादी घर बनवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पंचायत सदस्य प्रतिनिधि इंदल सिंह बाबा, मृत्युंजय सिंह दीपू, उदय प्रताप सिंह, शिवशंकर मौर्य, अटल बिहारी मौर्य, कल्याण सिंह मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed