फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Markets buzzed for Karva Chauth festival

नेट व क्रश लहंगे के साथ शिफॉन की साड़ियां की डिमांड

Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Markets buzzed for Karva Chauth festival
पीडीडीयू नगर। सुहाग के प्रतीक पर्व करवाचौथ व्रत की तैयारी महिलाओं ने शुरू कर दी है। इसको लेकर साड़ी, आभूषण, चूड़ी एवं कास्मेटिक की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। महिलाएं विशेषकर साड़ी व लहंगे की खरीदारी कर रही हैं। इस बार बाजार में नेट व क्रश लहंगे के साथ शिफॉन साड़ी की काफी डिमांड है। वहीं दूसरी तरफ महिलाओं ने सजने व संवरने के लिए ब्यूटीशियन की भी बुकिंग कर ली है। कोरोना के बाद इस वर्ष व्यापारी अच्छे व्यापार की उम्मीद कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद इस बार व्यापारियों को बेहतर व्यापार की उम्मीद है। इस बार करवा चौथ पर तैयारियों को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। बाजार में खूब खरीदारी कर रही हैं। ऐसे में पारंपरिक परिधानों के अलावा नए स्टाइल के परिधान बाजार में आए हैं। नव विवाहिताएं लाल, गुलाबी, मैरून और मल्टी कलर के लहंगों के अलावा बनारसी सिल्क और शिफॉन की साड़ियां पसंद कर रही हैं। मैचिंग ज्वेलरी, नेल पालिश, कॉस्मेटिक और चूड़ी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ है। साड़ी विक्रेता तनुज यादव ने कहा कि इस बार क्रश, नेट के साथ मल्टी कलर लहंगों की काफी डिमांड है। इसके साथ ही शिफॉन व सिल्क की साड़ियां भी महिलाओं को खूब भा रही हैं। त्योहार पर महिलाओं की भीड़ को देखते हुए बेहतर कारोबार की उम्मीद है। आभूषण विक्रेेता रामानंद सेठ ने बताया कि करवाचौथ पर्व के लिए मंगलसूत्र, सोने की चेन, अंगूठी के अलावा डिजाइनर ज्वैलरी के साथ राजस्थानी लॉकेट, बांबे और कोलकाता के लॉकेट की डिमांड अधिक है। इस बार करवा चौथ पर बाजार अच्छा रहने का अनुमान है। पुरुष भी करवा चौथ पर्व पर महिलाओं के लिए उपहार खरीद रहे हैं। कास्मेटिक सामानों के विक्रेता मनोज जायसवाल ने कहा कि कोरोना काल के बाद इस बार त्योहार पर महिलाएं बाजार में खरीदारी के लिए दुकानों पर आ रही हैं। ऐसे में व्यापार के बेहतर होने की उम्मीद है। इस बार ब्रांडेड कास्मेटिक सामानों की अधिक डिमांड है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सेजल कहतीं है िक कोरोना की मार से ब्यूटी पार्लर का व्यवसाय बर्बाद हो गया था। इस बार करवाचौथ पर्व के मद्देनजर महिलाओं ने फेशियल, ब्लीच एवं मेहंदी के लिए बुकिंग करानी शुरू कर दी है। उम्मीद है कि अच्छा व्यवसाय होगा। ,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed