फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Market Buzzing

बाजार गुलजार

Tue, 10 Nov 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 10 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Market Buzzing
मिठाई की दूकान से लगायत पूजन-सामग्री और आतिशबाजी की अस्थायी दूकानों पर
विज्ञापन
खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। दीपावली के दिन पूजा-पाठ के लिए जहां लोगों ने गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों की खरीदारी की।

मान्यता के अनुसार दीपावली पर्व पर हिंदू धर्मावलंबी गणेश-लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करते हैं। इसके मद्देनजर पर्व की पूर्व संध्या पर खासकर मिठाइयों की दूकानें सज गई थी।

 दूकानदारों ने तरह-तरह के लजीज मिठाइयों को तैयार कर दूकानों पर सजा रखा था। इसके अतिरिक्त पटाखों व मोमबत्ती की अस्थायी दूकानें भी बाजार की शोभा बढ़ा रही थी।

लोगों ने अपनी आवश्यकतानुसार पूजन सामग्री, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों के अलावा रंग-बिरंगे झालरों की खरीदारी की। इसके अलावा युवाओं व बच्चे अतिशबाजी, फुलझरी की खरीदारी करने में व्यस्त दिखे।

 दूसरी ओर लोगों ने पर्व को देखते हुए अपने घरों व प्रतिष्ठानों को साफ-सुथरा करने के साथ ही रंग-पेंट के कार्य को भी अंतिम रूप दिया, ताकि दीपावली के दिन शुभ मुहुर्त में वे भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का पूजन-अर्चन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की मंगल कामना कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed