{"_id":"6fafe503269dc3d534c00ba921b77ca0","slug":"many-of-the-worst-train-ill-eat-lousy-food-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में घटिया भोजन से कई बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में घटिया भोजन से कई बीमार
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 04 Jan 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली से हावड़ा जा रही डाउन पूर्वा एक्सप्रेस में खराब खाना खाने से कई यात्रियों की तबीयत खराब हो गई। नाराज यात्रियों ने शनिवार की दोपहर पौने एक बजे ट्रेन के मुगलसराय पहुंचने पर भोजन के पैकेटों के साथ हंगामा किया।
आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया। पूर्वा एक्सप्रेस के शनिवार दोपहर मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही एस 6 कोच के यात्री हाथों में खाने के पैकेट लेकर ट्रेन से नीचे उतरे और हंगामा करने लगे।
अपने परिवार के साथ नई दिल्ली से हावड़ा तक का सफ र कर रहे अशोक पारिकर ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग आठ बजे पैंट्रीकार के कर्मचारी खाने का आर्डर लेकर गए।
विज्ञापन
रात ग्यारह बजे खाना मिला। उनके पुत्र राम किशन ने खाना खा लिया। जब कुछ देर बाद वे लोग खाना खाने बैठे तो उसमें से बदबू आ रही थी। रात लगभग दो बजे उनके बेटे को उल्टी और दस्त शुरू हो गई।
किरन चौधरी ने भी खाना खाने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की। यात्रियों ने बताया कि खराब खाना खाने से छह यात्री रात से ही उल्टी-दस्त कर रहे थे।
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के बाद उन्हें चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध हो पाई। सूचना पाकर आरपीएफ और जीआरपी के जवान मौके पर पहुंच गए और यात्रियों को समझा-बुझा कर ट्रेन को रवाना कर दिया।
इस संबंध में पूछे जाने पर मंडल रेल प्रबंधक विद्याभूषण ने अपने क्षेत्राधिकार से बाहर का मामला बताकर टाल दिया।