फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manish Singh became the unopposed president of the Lekhpal Association

Chandauli News: लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनीष सिंह

Wed, 25 Feb 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Manish Singh became the unopposed president of the Lekhpal Association
नौगढ़ में लेखपाल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष मनीष सिंह व अन्य। संवाद
नौगढ़। तहसील में मंगलवार को लेखपाल संघ का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ। तहसील अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में लेखपालों ने सर्वसम्मति से मनीष सिंह को निर्विरोध अध्यक्ष चुना। चुनाव अधिकारी लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और सह चुनाव अधिकारी अरुण कुमार अवस्थी की देख-रेख में चुनाव हुआ। अन्य पदों पर भी निर्विरोध चयन हुआ। उपाध्यक्ष पद पर अतुल कुमार और बच्चा राम, मंत्री पद पर संजय कुमार, उपमंत्री पद पर संजय मिश्रा कोषाध्यक्ष पद पर मोहम्मद शादाब और लेखा परीक्षक पद पर संदीप सिंह को चुना गया। चुनाव के बाद अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि यह जिम्मेदारी सम्मान की बात है। संगठन की मजबूती और लेखपालों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed