फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Manbads beat up pickup driver

मनबढ़ों ने की पिकअप चालक की पिटाई, हालत गंभीर

Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Manbads beat up pickup driver
सैयदराजा। क्षेत्र के सुदांव गायघाट गांव के पास सोमवार की देर शाम दंबगों ने पिकअप चालक छोटक की लाठी, डंडे से जमकर पिटाई कर दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।आसपास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में लग गई है।
विज्ञापन

सैयदराजा थाना क्षेत्र सुदांव गायघाट निवासी छोटक सोमवार की देर शाम सैयदराजा बाजार में पिकअप से माल उतारकर वापस अपने घर जा रहा था । बताया जाता है की गांव के पास खड़े कुछ लोगों ने छोटक को हाथ देकर उसे गाड़ी रोकने का इशारा किया। इसके बाद जैसे ही छोटक ने पिकअप रोकी कि तभी सभी लोगों ने गाली गलौज करते हुए लात, घूंसे, लाठी,डंडे से उसकी पिटाई कर दी। जिससे छोटक गंभीर रूप से घायल हो गया । उसके सिर में गंभीर चोटें आयी हैं । छोटक के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन तथा आसपास के लोग एकत्र हो गए तथा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ उसकी स्थिति गंभीर होने पर उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया । सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने के पहले सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया की आरोपितों के ख़िलाफ़ मुक़दमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed