फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Mamta and Pankaj won the race

दौड़ प्रतियोगिता में ममता और पंकज ने मारी बाजी

Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mamta and Pankaj won the race
पड़ाव। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्यासपुर में फत्तेपुर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से सोमवार को व्यासपुर चौराहे पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीडीडीयू नगर के एसडीएम मनोज पाठक ने प्रतिभागियों और उपस्थित मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

कहा कि इस विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाना है। प्रतियोगिता की शुरूआत बालिका वर्ग की दो किलोमीटर दौड़ से हुई। इसमें 37 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसके बाद पांच किलोमीटर की बालक वर्ग की दौड़ हुई जिसमें 67 लड़कों ने प्रतिभाग किया। एसडीएम ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। बालिका वर्ग की प्रथम स्थान पर बढ़ैनी खुर्द वाराणसी निवासी ममता पाल, द्वितीय स्थान पर बीएलडब्ल्यू वाराणसी की शांति सिंह व तृतीय स्थान पर भदोही की सिकंदरा निवासी ममता राजभर रहीं। वहीं बालक वर्ग में प्रथम स्थान पंकज पटेल ने हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान पर उमरहा, वाराणसी के बाबूलाल राजभर और तृतीय स्थान पर बबुरी चंदौली के आशीष पाल रहे। प्रथम स्थान पर रहने वाले विजेताओं को रेंजर साइकिल, नगद पुरस्कार, ट्रॉफी व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं द्वितीय स्थान पाने वाले को पंखा, नगद, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र व तृतीय स्थान वाले विजेता को टेबल फैन, ट्रॉफी व नगद पुरस्कार सहित नेहरु युवा मंडल दल सुजाबाद की ओर से प्रमाण दिया गया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष रामबदन पटेल, चंद्रशेखर, राम सूरत, लालबरत पटेल, रविशेखर पटेल, प्रेम कुमार, राजन, रविराज, मोहन, संदीप पटेल, विनोद मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed