फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Male did the march

माले ने निकाला जुलूस

Fri, 26 Jun 2015 01:05 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 26 Jun 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Male did the march
 पट्टे की जमीन पर कब्जे की मांग को लेकर क्षेत्र के ताजपुर गांव में
विज्ञापन
गुरुवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं के साथ पट्टाधारकों ने तहसील  प्रशासन की मौजूदगी में विवादित जमीन पर पार्टी का झंडा गाड़ दिया। तनाव की आशंका पर चकिया एसडीएम रमाशंकर द्विवेदी, क्षेत्रीय  लेखपाल व कानूनगो सहित कई थानों की फोर्स वहां पहुंच गई। मौके पर पीएसी के जवान भी तैनात कर दिए गए हैं।

गांव में पिछले आठ अप्रैल इस मुद्दे को लेकर लगातार धरना चल रहा था।  
गौरतलब है कि ताजपुर गांव में स्थित एक बीघा 19 विस्वा पट्टे की जमीन पर कब्जे की मांग को लेकर पिछले 72 दिनों से  भाकपा माले कार्यकर्ताओं का धरना गांव में चल रहा था।

विगत 21 मई के बाद कार्यकर्ताओं का धरना क्रमिक भूख हड़ताल में तब्दील हो गया। जिसमें क्रमवार  कार्यकर्ता भूख हड़ताल पर बैठते रहे। इस दौरान धरनारत लोगों द्वारा कई बार  तहसील व जिला प्रशासन से मामले को संज्ञान में लेते हुए पट्टे की जमीन पर  गरीबों को कब्जा दिलाने की गुहार लगाई गई।


लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को 24 जून तक का समय दिया था। सभा के  माध्यम से कार्यकर्ताओं ने कहा था कि यदि 24 जून तक पट्टे की जमीन पर कब्जा  नहीं दिलाया गया, तो 25 जून को मार्च करते उक्त जमीन पर पार्टी का  झंडा गाड़कर कब्जा कर लिया जाएगा।

इस क्रम में गुरुवार को धरनास्थल के समीप अनिल पासवान व विजयी राम के नेतृत्व में सभा की गई।
तत्पश्चात सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नारेबाजी  करते हुए पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत धरनास्थल से लगभग एक किमी दूर तक मार्च निकाला और विवादित जमीन पर पहुंचकर एक बीघा 19 विस्वा जमीन के  चारों तरफ पार्टी का झंडा गाड़ दिया और सभा की।


इस दौरान तहसील प्रशासन  मौन रहा। सभा स्थल के सामने मौजूद उपजिलाधिकारी समेत लेखपाल और  कानूनगो विवादित जमीन के नक्शे को देखते रहे।

 इस दौरान चकिया उपजिलाधिकारी रमाशंकर द्विवेदी, तहसीलदार राकेश सिंह, नायब तहसीलदार राजाराम, सीओ राधेश्याम कोल, चकिया कोतवाल रामप्रकट यादव, इलिया एसओ अनुराग प्रसाद, बबुरी एसओ गुप्तेश्वर चौबे, एसआई मिथिलेश तिवारी  आदि मौजूद रहे। इस दौरान रामनिहोर,  शिवाजी, विदेशी, धनराज, लल्लन दूबे, दुर्गावती देवी, हीरावती देवी,  नौरंगी, शांति देवी, रामलाल पाल समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed