फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   magistrates appointment for Examination

परीक्षा के लिए मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति

Wed, 11 Feb 2015 01:42 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 11 Feb 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
magistrates appointment for  Examination
बोर्ड परीक्षा की अंतिम बैठक मंगलवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज सभागार में हुई।
विज्ञापन


इस दौरान यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दिए गए। इस क्रम में जिलाधिकारी ने नकल मुक्त परीक्षा कराने के लिए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी एनके सिंह ने कहा कि सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों पर बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

कहा कि नकल माफियाओं को केंद्रों के आसपास फटकने न दें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें।

बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर जनपद के सकलडीहा, चकिया और सदर एसडीएम को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात किया गया है।

डीआईओएस डा. मालती राय ने बताया कि 110 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं संपन्न होंगी। केंद्र व्यवस्थापक पेपर खोलने में सावधानी बरतें। कक्ष निरीक्षकों का पूरा ब्यौरा विषयवार कार्यालय को उपलब्ध करा दें। साथ ही सभी को परिचय पत्र जारी करें। कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने सकलडीहा में एक अतिरिक्त संकलन केंद्र बनाए जाने की मांग की। कहा कि दूरदराज के इलाकों में मौजूद परीक्षा केंद्रों से तय समय पर कापियां ले आने में परेशानी होती है। इस मौके पर एसडीएम सदर गिरीश कुमार, डा. रामचंद्र शुक्ल, धनंजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed