{"_id":"617e40c0a6046b5f637a6604","slug":"luna-rider-dies-after-being-hit-by-tractor-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर लूना सवार की मौत, चालक वाहन सहित फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में हादसा: ट्रैक्टर की चपेट में आकर लूना सवार की मौत, चालक वाहन सहित फरार
Sun, 31 Oct 2021 12:37 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:37 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के छोटूसराय गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से लूना सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत के बाद चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया। इस दौरान मुगलसराय-चहनिया मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। हालांकि घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के भोगवार गांव निवासी संजय(30) लूना से कैली गांव गया था। वापस लौटते समय छोटूसराय गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित फरार हो गया।
विज्ञापन
घटना से आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए मुगलसराय चहनिया मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन