फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lover murder case: Girlfriend's father and maternal uncle sent to jail

प्रेमी हत्याकांड : प्रेमिका के पिता और मामा को भेजा जेल

Thu, 24 Oct 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lover murder case: Girlfriend's father and maternal uncle sent to jail
टांडाकला। बलुआ थाना क्षेत्र के एक गावं में सोमवार की देर रात प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को प्रेमिका के पिता और मामा को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी धीरज कुमार कक्षा 12 का छात्र था । गांव के ही लड़की से प्रेम प्रपंच का मामला चल रहा था । लड़की इन दिनों अपने ननिहाल में थी । सोमवार की देर रात वह उससे मिलने सायकिल से ननिहाल पहुंच गया । घर का दरवाजा खुलते ही लड़की के मामा गौतम, गोबिंद, नानी बादामी देवी व लड़की के पिता रविकांत ने उसे पकड़ लिया और उसे मरणासन्न कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। लड़के के परिजन रात में ही थाने पहुंचे । घटना की सूचना पर बलुआ एसओ डॉ. आशीष कुमार मिश्रा मय फोर्स लड़की के घर पहुंचे तो लड़का आंगन में मरणासन्न हालत में था। जिसे चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन

हत्या के मामले में लड़की के मामा गौतम व गोबिंद एवं लड़की के पिता रविकांत को मंगलवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed