फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Long queues of trucks despite no entry

Chandauli News: नो इंट्री के बावजूद ट्रकों की लंबी कतार,

Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Long queues of trucks despite no entry
बलुआ पुल से ट्रकों की लगी कतार। संवाद
चहनिया। दीपावली पर बाजार में भीड़ उमड़ी। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस ने नो इंट्री लागू कर दी। बावजूद इसके नो इंट्री को धता बताकर भारी वाहन बाजार में पहुंचे। इसके कारण बलुआ पुल से चहनिया बाजार तक जाम रहा। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

क्षेत्र से होकर चंदौली वाया वाराणसी को जोड़ने वाले बलुआ पुल पर पिछले कई महीनों से भारी वाहनों व ट्रकों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। शासन ने बड़े वाहनों की आवाजाही पर नो इंट्री लगाया गया है। दूसरी तरफ दीपावली पर बाजार में भीड़ है। इससे बाजार में चहल पहल रही। इस बीच ओवरलोड ट्रकों का आवागमन शुरू हो गया। नतीजा यह है कि रविवार की भोर में चार बजे से बलुआ पक्का पुल से चहनिया मार्ग तक ट्रकों की लंबी कतार लग गई। ट्रकों के आड़े तिरछे खड़ा कर देने से लोगों के समक्ष आवागमन में भारी दिक्कत हुई। इसका असर बाजार पर दिखा। बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दीपावली की पूर्व संध्या पर बाजार में दीपक, मूर्ति, पूजन सामग्री, सजावटी वस्तु आदि की दुकान सजी रही। यहां खरीदारों की भीड़ रही। दस हजार से अधिक लोग बाजार में पहुंचे लेकिन ट्रकों की कतार के कारण परेशानी हुई। लोगों की शिकायत पर दोपहर बाद पुलिस ने ट्रकों को हटाया। लगभग दस घंटे बाद दोपहर दो बजे जाम समाप्त हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि दिवाली के कारण बड़ी गाड़ियां आ गई थीं, नो एंट्री बंद होने के कारण किसी भी गाड़ी को जाने नहीं दिया जा रहा है। इस कारण जाम की स्थिति थी, ट्रकों को हटाकर रास्ता साफ कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed