{"_id":"6ab18779b066bbf2d00c3b1e","slug":"teenager-dies-after-being-bitten-by-a-snake-while-retrieving-cow-dung-cakes-chandauli-news-c-189-1-svns1013-154964-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: उपले निकालते समय सांप ने डसा, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: उपले निकालते समय सांप ने डसा, किशोर की मौत
विज्ञापन
हर्ष यादव, फाइलफोटो
चहनिया। महमदपुर रामगढ़ गांव में सोमवार को उपलों के ढेर में छिपे सांप के डसने से 13 वर्षीय हर्ष यादव की मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
हर्ष घर में रखे उपले निकाल रहा था। इसी दौरान उपलों में छिपे सांप ने उसे डस लिया। सर्पदंश के बाद परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में थे इसी बीच उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
हर्ष अपने पिता संजय यादव और मां सुषमा देवी का इकलौता बेटा था। बेटे की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें ढांढस बंधाया। घटना की जानकारी पर ग्राम प्रधान गुड्डू विश्वकर्मा भी पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी।