फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lock on three slaughter houses

तीन बूचड़खानों पर जड़ा ताला

Thu, 23 Mar 2017 01:27 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 23 Mar 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Lock on three slaughter houses
मांस विक्रेताओं को हिदायत देते कोतवाल।
शासन के फरमान पर जिला प्रशासन ने जनपद में अवैध तरीके से चल रहे तीन बूचड़खानों पर बुधवार को ताला बंद कर दिया। इसमें दुलहीपुर में एक तथा मुगलसराय में दो शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से सहमे मांस विक्रेताओं ने बुधवार को पूरे दिन दुकानें नहीं          खोलीं।
विज्ञापन

  मुगलसराय नगर पालिका क्षेत्र में दोनों बूचड़खाने नगर पालिका प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह यादव ने बताया कि यहां के बूचड़खाने में दस लोगों का पशुओं को काटने का पंजीकरण है, लेकिन वर्ष 2017 में मात्र दो लोगों ने पंजीकरण कराया है। शेष आठ लोगों का लाइसेंस नवीनीकृत नहीं है। उन्हें लाइसेंस फीस जमा करने का निर्देश जारी किया गया है।
विज्ञापन

बताया कि बूचड़खाने का निर्माण 70 वर्ष पूर्व किया गया था। उस समय नगर पालिका नहीं थी। नगर पालिका के गठन के बाद यहां दस लोगों को भैंसा काटने का लाइसेंस दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 तब से उन्हीं लोगों के लाइसेंस का नवीनीकरण होता आ रहा है। इधर पिछले कुछ वर्षों से आठ लोगों ने अपना लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया है। अवैध रूप से पशुओं को काटने वालों को कार्य बंद करने का सख्त आदेश दिया गया है। मांस बेचने वालों को कहा गया है कि वे अपने यहां पशुओं को न काटें। बाहर से लाकर मांस बेच सकते हैं। कहा कि गंदगी को नगर पालिका की गाड़ी से उठवाकर नगर से बाहर गड़्ढा खोदकर मिट्टी से दबा दिया जाता है। वहीं अन्य गंदगी की नगर पालिका के सफाई कर्मियों द्वारा सफाई की जाती है।

पुलिस अधीक्षक दीपिका तिवारी ने बताया कि दुलहीपुर के कुछ घरों में पशुओं को काटने का कारोबार अनाधिकृत रूप से चल रहा था। तत्काल प्रतिबंध लगा दिया गया है। कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में        चल रहे स्लाटर हाउस के संबंध में अधिशासी अधिकारी कार्रवाई   करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed