{"_id":"685da6ecf3a33f2fce0b92d3","slug":"lock-hanging-on-community-toilet-villagers-stage-protest-chandauli-news-c-189-1-svns1011-132844-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला, ग्रामीण ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सामुदायिक शौचालय पर लटक रहा ताला, ग्रामीण ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
धानापुर। क्षेत्र के कुसुम्ही गांव में स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया है। इसमें पिछले तीन माह से ताला लटक रहा है। इससे सरकार के खुले में शौच को रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास पर पानी फिरता दिख रहा है। ग्रामीणों ने ताला खोलवाने की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। कहा कि अगर ताला नहीं खोला गया तो प्रदर्शन तेज किया जाएगा।
गांवों को खुले में शौच से मुक्त करने को लेकर में जगह-जगह शौचालय का निर्माण कराया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि दो माह पहले ग्रामसभा में विकास कार्यों की जांच होनी थी। उस समय ग्राम प्रधान ने शौचालय की सफाई कराकर उसपर ताला लगवा दिया। पूछे जाने पर ग्राम प्रधान कहता है कि ताला जल्द ही खोल दिया जाएगा लेकिन दो महीने से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद ताला नहीं खुला है। इससे सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को हो रही है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में रामजस, सदन बिंद, पंकज, अनुज, अजय, मुकेश, बृजेश, अमित रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि उन्हें शौचालय बंद होने की जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो ताला खोलवाया जाएगा।