फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lizard stopped the electricity of two and a half thousand houses in the city

Chandauli News: छिपकली ने रोकी नगर के ढ़ाई हजार घरों की बिजली

Sun, 04 Dec 2022 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
Lizard stopped the electricity of two and a half thousand houses in the city
चंदासी बिजली उपकेंद्र में पैनल में छिपकली को निकालता बिजलीकर्मी। संवाद - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। चंदासी स्थित विद्युत उपकेंद्र के एक ट्रांसफार्मर के पैनल में रविवार को छिपकली के फंसकर मर जाने से दो फीडरों के करीब ढाई हजार घरों की बिजली आपूर्ति दोपहर एक बजकर 55 मिनट से अपराह्न तीन बजकर 15 मिनट तक एक घंटे 20 मिनट ठप रही। उपकेंद्र पर मौजूद बिजलीकर्मियों ने छिपकली को निकालने के बाद पैनल की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

चंदासी उपकेंद्र से निकलने वाले फीडर संख्या तीन व छह की बिजली आपूर्ति दोपहर के एक बजकर 55 मिनट पर अचानक ठप हो गई। इससे उपकेंद्र पर तैनात बिजलीकर्मियों में हड़कंप मच गया। पहले तो गड़बड़ी का पता नहीं चला पर जब गहनता से जांच की गई तो पाया गया कि पैनल में छिपकली के फंसने के कारण हुए शार्ट सर्किट से आपूर्ति ठप हुई है। इसके बाद कर्मचारियों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को दी और उनके निर्देश पर ट्रांसफार्मर की आपूर्ति बंद कर मरी छिपकली को बाहर निकाला और पैनल की मरम्मत शुरू की। कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य कर करीब एक घंटे 20 मिनट बाद आपूर्ति बहाल की। गनीमत रही कि इस घटना से कुछ देर पहले ही बिजली कर्मियों ने चार दिनों से चल रहे कार्य बहिष्कार की समाप्ति कर दी थी अन्यथा मरम्मत कार्य न हो पाने के कारण लोगों को बिजली कटौती का दंश झेलना पड़ता।
विज्ञापन

ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद काम पर लौटे बिजलीकर्मी, लोगों में राहत
पीडीडीयू नगर। निजीकरण बंद करने और निगम प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाकर चार दिनों से चल रहा बिजली कर्मियों का कार्य बहिष्कार ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आश्वासन पर समाप्त हो गया। रविवार की सुबह कर्मचारी काम पर लौट आए। हालांकि रविवार छुट्टी का दिन होने से कार्यालयों में अधिकारियों-कर्मचारियों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली कर्मियों ने बताया कि ऊर्जा मंत्री ने विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के शीर्षस्थ नेताओं को आगामी 15 दिनों के अंदर त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन कर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। साथ ही निगम के अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में बदलाव करने की मांग को मान लिया है। बताया कि अब तक निगम के चेयरमैन की नियुक्ति चयन प्रक्रिया के अनुसार होती रही है, जबकि अध्यक्ष के पद पर शासन की ओर से मनोनयन की प्रक्रिया अपनाई जाती रही है। इससे अध्यक्ष कर्मचारियों की मांग को अनसुना करते आए हैं। बताया कि ऊर्जा मंत्री ने निगम के अध्यक्ष के पद के लिए भी साक्षात्कार के आधार पर चयन प्रक्रिया अपनाए जाने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा ऊर्जा मंत्री ने करीब 25 हजार रुपये के मीटर खरीद घोटाले की जांच करने के लिए कमेटी का गठन करने और गड़बड़ी पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। ऊर्जा मंत्री ने संविदाकर्मियों का ठेकेदारों को बोलकर वेतन बढ़वाए जाने की बात भी कही है। बिजली कर्मियों ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार स्थगित किया गया है। चेताया है कि 15 दिनों के अंदर सकारात्मक परिणाम न निकलने पर दोबारा कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed