फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor was being carried by hiding it in a trolley bag, the police sent it to jail

ट्राली बैग में छुपाकर ले जा रहा था शराब, पुलिस ने भेजा जेल

Sat, 26 Jun 2021 05:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
Liquor was being carried by hiding it in a trolley bag, the police sent it to jail
अलीनगर पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम गोधना हाईवे चौराहे के समीप ट्रॉली बैग में छुपा कर ले जाई जा रहे चार पेटी अवैध शराब संग एक व्यक्ति को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले आई। जहां आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर शनिवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

अलीनगर पुलिस देर शाम गोधना हाईवे चौराहे के समीप संदिग्धों की जांच पड़ताल कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ट्राली बैग के साथ माइनर के समीप खड़ा दिखाई दिया। जिस पर पुलिसकर्मी जैसे ही उसकी ओर बढ़े वैसे ही वह वहां से भागने लगा। इस पर पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया। उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से चार पेटी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस से थाने ले आई। जहां पूछताछ में उसने बताया कि पहले वह ट्रॉली बैग में शराब की शीशियां भरकर ट्रेन से इसकी सप्लाई बिहार करता था। जांच पड़ताल तेज होने की वजह से वह सड़क मार्ग से शराब लेकर बिहार जा रहा था। पुलिस के अनुसार उसकी पहचान बिहार के रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के मुजराढ निवासी अखिलेश कुमार सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed