फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Liquor shops will remain closed on the day of polling and counting

मतदान व मतगणना के दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

Mon, 21 Feb 2022 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 12:34 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops will remain closed on the day of polling and counting
चंदौली। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव सिंह ने मतदान व मतगणना के दिन शराब की दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया है। आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन

जिले में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले ही शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। यानी पांच मार्च की शाम छह बजे से सात मार्च को मतदान समाप्ति की अवधि शाम छह बजे तक बंद रहेंगी। इसके अलावा मतगणना के दिन 10 मार्च को भी पूरे दिन दुकानों को बंद रखने का आदेश है। डीएम ने पुलिस, प्रशासनिक व आबकारी विभाग के अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन कराने की हिदायत दी है। ऐसे में अधिकारियों की ओर से चक्रमण कर इसकी पड़ताल की जाएगी। इस दौरान यदि शराब की दुकान खुली मिली तो संबंधित अनुज्ञापी व सेल्समैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed