{"_id":"5ea47cc08ebc3e90354c631c","slug":"linemen-are-engaged-in-serving-people-chandauli-news-vns522000553","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सेवा में लगे हैं लाइनमैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सेवा में लगे हैं लाइनमैन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना संक्रमण काल में लोगों को निर्बाध तरीके से विद्युत की आपूर्ति होती रहे इसके लिए लाइनमैन मैदान में मुस्तैदी से डटे हुए हैं। हालांकि इस समय में भी इनके बाद सुविधाओं को काफी अभाव है। लाइनमैनों को विभाग की ओर से न तो सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया और न ही सुरक्षा उपकरण इनके पास मौजूद है। तमाम दुश्वारियों के बीच बिजली जैसी मूलभूत आवश्यकता की पूर्ति के लिए लाइनमैन दिन-रात अपनी ड्यूटी कर रहे है।
पीडीडीयू नगर क्षेत्र में बिजली विभाग में कार्यरत लाइनमैन विनय कुमार शर्मा ने बताया कि इस संक्रमण काल मे कार्य पर जाने के दौरान परिवार वाले काफी चिंतित रहते है। लाइनमैन सुशील बाबू शर्मा ने बताया कि कोरोना संक्रमण में लाइनमैनों को विभाग की सैनिटाइजर उपलब्ध नहीं कराया गया है वहीं बिना सुरक्षा उपकरण के भी कार्य करना पड़ा रहा है। लाइनमैन अनवर अहमद ने कहा कि मोहल्लों में कार्य के दौरान अक्सर लोग भीड़ लगा ले रहे है जबकि कई बार भीड़ लगाने के लिए मना किया जाता है बावजूद इसके भी लोग नहीं मान रहे है। सरफराज अली ने कहा कि कार्य के बाद हाथ धोने की जरूरत होती है लेकिन विभाग की ओर से हैंडवॉश तक नहीं दिया गया है। सागर विश्वकर्मा ने कहा कि इस संक्रमण काल में हम लोगों की ड्यूटी काफी सख्त हो गई है। लॉकडाउन में जब लोग घरों में कैद हैं तो ऐसे में कोशिश है कि निर्बाध तरीके से बिजली की आपूर्ति होती रहे। रंजीत राजभर ने कहा कि कोरोना जैसी आपातकालीन स्थिति को देखते हुए बिजलीकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी को अंजाम दे रहे है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।