{"_id":"62a8deeff9344462df1b4fd9","slug":"lekhpal-arrested-red-handed-taking-ten-thousand-bribe-chandauli-news-vns658789364","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों लेखपाल गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौली। एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को पीडीडीयू नगर तहसील के समीप से एक लेखपाल को दस हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। इसके बाद आरोपी लेखपाल को अलीनगर थाने लाकर एंटी करप्शन टीम ने पूछताछ की। बाद में शिकायतकर्ता वसीम खान की तहरीर और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की है।
मुगलसराय कोतवाली के बहादुरपुर निवासी वसीम खान खतौनी में नाम दर्ज कराने के लिए तहसील का चक्कर काट रहे थे। इसी बीच उनकी मुलाकात बहादुरपुर सर्किल के लेखपाल बजरंगबली विश्वकर्मा से हुई। उन्होंने लेखपाल से खतौनी में नाम चढ़ाने की गुहार लगाई। वसीम खान ने बताया कि लेखपाल के द्वारा नाम चढ़ाने के बदले दस हजार रिश्वत की डिमांड की गई। ऐसे में उन्होंने एंटी करप्शन से संपर्क करके लेखपाल की शिकायत की। उसके बाद एंटी करप्शन की की ओर से छह सदस्यी अधिकारियों की टीम बनाई गई। मंगलवार को मुगलसराय तहसील के ठीक सामने एक चाय पान की दुकान के सामने शिकायतकर्ता वसीम खान ने लेखपाल बजरंगबली को रिश्वत के दस हजार दिए । मौका देख एंटी करप्शन की टीम ने रिश्वत लेने वाले लेखपाल को कैश के साथ पकड़ लिया। इसके बाद लेखपाल का हाथ धुलवाया गया तो उसका हाथ और पानी का रंग लाल हो गया। टीम लेखपाल को हिरासत में लेकर अलीनगर थाने ले आई। यहां प्रकरण के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद इसके बाद आरोपी लेखपाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। एंटी करप्शन टीम में निरीक्षक अशोक सिंह, निरीक्षक उपेंद्र सिंह यादव, निरीक्षक विनोद कुमार यादव, शैलेश कुमार राय, सुनील कुमार यादव, अश्वनी कुमार पांडेय रहे।