फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Laying the foundation stone of a road in the city, the chairman was not called

Chandauli News: शहर में सड़क का शिलान्यास, चेयरमैन को नहीं बुलाया

Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Laying the foundation stone of a road in the city, the chairman was not called
पीडीडीयू नगर। नगर में 40 फीट रोड के नाम से प्रचलित मार्ग पर इंटरलॉकिंग के काम का शनिवार को भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने शिलान्यास किया। सड़क का निर्माण वीडीए की ओर से 77.02 लाख रुपये से कराया जा रहा है। शिलान्यास के दौरान नगर पालिका के चेयरमैन को आमंत्रण नहीं भेजा गया। नगर में इसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन


चालीस फीट रोड खस्ताहाल होने से लोगों को परेशानी हो रही है। नगर पालिका जनप्रतिनिधि बोर्ड के पिछले कार्यकाल में इस मार्ग के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये का टेंडर कराया गया था। उस दौरान नगर पालिका से बिना अनापत्ति प्रमाण लिए वीडीए ने भी करीब 65 लाख रुपये का सड़क का टेंडर करा दिया। विवाद होने पर दोनों संस्थाओं ने टेंडर को एक कर दिया। हाल में वीडीए की ओर से इस सड़क के निर्माण के लिए 77.02 लाख रुपये मंजूर कर दिए गए। शनिवार को इसका शिलान्यास मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने किया। इस कार्यक्रम में वीडीए की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष सोनू किन्नर को नहीं बुलाया गया। इस मामले की चर्चा नगर में खूब हो रही है। इस संबंध में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग का कहना है कि सड़क के लिए विधायक ने प्रस्ताव दिया था, जिसके आधार पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
शहर में सड़क निर्माण कार्य के शिलान्यास के बाबत कोई आमंत्रण नहीं मिला है। शहर में विकास कार्य कराने का स्वागत है। - सोनू किन्नर, अध्यक्ष, नगर पालिका पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
...........
शिलान्यास का कार्यक्रम वीडीए ने कराया था। मैं तो शिलान्यास करने गया था। किसी को भी इसकी सूचना देने का काम वीडीए का है। स्थानीय सभासद पूजन के दौरान मौजूद थे। - रमेश जायसवाल, विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed