फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lawyers protesting

वकीलों ने की नारेबाजी  

Thu, 17 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Thu, 17 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
 lawyers protesting
कलेक्ट्रेट में एसडीएम को पत्रक सौंपता अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल।
सकलडीहा। प्रतापगढ़ में मंगलवार को एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से नाराज होकर स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं ने  बुधवार को तहसील गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी व परिवार वालों को  मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि एक ओर प्रदेश में समाजवादी विकास दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर न्याय के प्रहरी अधिवक्ता को सरे राह गोलियों से भून दिया जा रहा है। इस पर प्रदेश का पुलिस प्रशासन मौन है। अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। अधिवक्ताओं ने चेताया कि अतिशीध्र अधिवक्ता के हमलावरों को गिरफ्तार नही किया गया तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृत अधिवक्ता के परिवार को बीस लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता अजय सिंह, अतुल तिवारी, अजय शंकर पांडेय, शिवपूजन राम,  प्रभुनाथ पाठक,  दुर्गेश सिंह,  आशुतोश सिंह,  श्रीकांत राजभर आिद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed