फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lawyers did lock in the registrar 's office

वकीलों ने रजिस्ट्रार कार्यालय में जड़ा ताला

Sat, 29 Aug 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 29 Aug 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
Lawyers did lock in the registrar 's office
तहसील स्थित रजिस्ट्रार कार्यालय को कचहरी से बाहर स्थानांतरित किए जाने से
विज्ञापन
नाराज वकीलों ने शुक्रवार को सब रजिस्टार सहित अन्य कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकालकर दफ्तर में ताला जड़  दिया।

 इससे उपनिबंधक कार्यालय का पूरा कामकाज ठप हो गया। वकीलों ने एसडीएम सदर गिरीश कुमार से मिलकर तहसील परिसर में ही कार्यालय स्थापित करने की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बाद में डीएम के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद ताला खोल दिया गया।


अधिवक्ताओं का कहना है कि उपनिबंधक कार्यालय को कचहरी से दूर स्थानांतरित किया जा रहा है। जिला प्रशासन का यह कदम अधिवक्ताओं और वादकारियों के हित में नहीं है। पहले से ही कचहरी दो स्थानों पर होने से वकीलों को  काफी भाग-दौड़ करनी पड़ती है।

ऐसे में यदि उपनिबंधक कार्यालय भी कचहरी से अन्यत्र भेज दिया गया, तो वकीलों की परेशानी और बढ़ जाएगी। कहा कि जब तक कार्यालय का नवनिर्माण नहीं हो जाता है, तब तक तहसील परिसर में ही कहीं कार्यालय का स्थान सुनिश्चित किया जाए।


अधिवक्ताओं ने मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन व्यापक करने की चेतावनी दी। विरोध में पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहते हुए उपनिबंधक कार्यालय में ताला जड़  दिया। इसके बाद वकील  नारेबाजी करते हुए सदर एसडीएम कार्यालय में पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया।

एसडीएम ने कहा कि इस मसले पर जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी, इमरान सिद्दीकी सहित काफी संख्या में वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed