{"_id":"69e5d4dc4650f725240cb2d7","slug":"lawyers-bring-judicial-work-to-standstill-alleging-physical-assault-on-an-advocate-by-lekhpal-in-chandauli-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लेखपाल पर मारपीट का आरोप, अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर उबाल; वकीलों ने ठप किया न्यायिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लेखपाल पर मारपीट का आरोप, अधिवक्ता से दुर्व्यवहार पर उबाल; वकीलों ने ठप किया न्यायिक कार्य
Mon, 20 Apr 2026 12:56 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 20 Apr 2026 12:56 PM IST
सार
Chandauli News: अधिवक्ता से लेखपाल द्वारा मारपीट का आरोप लगाते हुए वकीलों ने सोमवार को न्यायिक कार्य ठप किया। बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है।
विज्ञापन
वकीलों ने ठप किया न्यायिक कार्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लेखपाल द्वारा अधिवक्ता के साथ कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के मामले में बार एसोसिएशन नौगढ़ के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र यादव की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को पत्रक सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का आरोप है कि लेखपाल आकाशदीप चौहान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अधिवक्ता अजीत कोल के साथ मारपीट की और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें अपमानित किया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस घटना से अधिवक्ताओं में गहरा रोष है।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ता के साथ इस तरह का व्यवहार बेहद निंदनीय है और दोषी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होती, तब तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के इस निर्णय से न्यायालयी कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। वहीं प्रशासन ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।