फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   land search for headquarter

निर्माण स्थल का लिया जायजा

Sat, 18 Jul 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
land search for headquarter
चंदौली के सांसद डा. महेंद्र नाथ पांडेय व प्रमुख अभियंता पूर्व मध्य रेल
विज्ञापन
हाजीपुर जोर जगदीप राय ने शुक्रवार को मुख्यालय और सैयदराजा में प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण स्थल का जायजा लिया।

 इस दौरान उन्होंने सकलडीहा रोड, बिछियां और छीतों सहित सैयदराजा के लिए प्रस्तावित निर्माण के नक्शों पर सांसद के साथ चर्चा की।
सांसद डा. पांडेय ने बताया कि केंद्र सरकार ने चंदौली और सैयदराजा में ओवर ब्रिज निर्माण के लिए 19-19 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। रेलवे को प्रथम किश्त के रूप में बीस करोड़ रुपये दे भी दिए गए हैं।

लेकिन राज्य सरकार ने प्रस्तावित नक्शों पर अपनी स्वीकृति नहीं दी है। साथ ही उपलब्ध भूमि पर कुछ आपत्तियां दर्ज कराई हैं। राज्य सरकार से सहयोग नहीं मिलने से की निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।


 बताया कि मुख्यालय पर चंदौली-मझवार स्टेशन स्थित क्रासिंग और सैयदराजा में जमानियां-बगहीं मार्ग के लिए डिजाइन तैयार कर ली गई

है। कहा कि मुख्यालय के लिए विकल्प के रूप में बिछियां और छीतों में भी संभावित नक्शा बनाया गया है।
रेलवे बोर्ड से सहमति के बाद राज्य सरकार को भी राज्यांश के तहत दोनों ओवर ब्रिजों के लिए 19-19 करोड़ रुपये देने हैं। कहा कि इस बाबत राज्य सरकार के प्रमुख सचिव से भी वार्ता की गई है।

हाजीपुर जोन से जीएम से भी लिखित और मौखिक रूप से वार्ता कर निर्माण कार्य में सहयोग करने की बात की गई है। इस अवसर पर राणा प्रताप सिंह, सर्वेश कुशवाहा, शिवराज सिंह, प्रमोद तिवारी, अनिल सिंह, साधना सिंह, दर्शना सिंह, गोपाल शरण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed