फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Land found in Sujabad, new power sub-station to be built with five crores

Chandauli News: सूजाबाद में मिली जमीन, पांच करोड़ से बनेगा बिजली का नया उपकेंद्र

Tue, 16 May 2023 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Land found in Sujabad, new power sub-station to be built with five crores
साहूपुरी विद्युत उपकेंद्र पर बिजली का भार कम करने के लिए सूजाबाद में नया उपकेंद्र बनाया जाएगा। पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस उपकेंद्र की क्षमता 10 एमवीए की होगी। बिजली विभाग विद्युत भार कम करने के लिए पड़ाव क्षेत्र में नया बिजली उपकेंद्र बनाएगा। इसके लिए बिजली विभाग ने करीब पांच करोड़ रुपये की कार्ययोजना बनाकर शासन को भेजी थी। शासन से अनुमति मिलने के बाद विभाग ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मिलकर सूजाबाद में जमीन की तलाश पूरी कर ली है। नया उपकेंद्र बन जाने से पड़ाव क्षेत्र के करीब दो दर्जन गांवों के साथ डांडी तक जीटी रोड के आसपास के क्षेत्र में बिजली की सप्लाई की जाएगी। शासन से धन मिलते ही सब स्टेशन का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

पड़ाव क्षेत्र में साहूपुरी पॉवर हाउस से क्षेत्र में बिजली सप्लाई की जा रही है। वहीं आपूर्ति में व्यवधान आने पर गड़बड़ियों को दूर करने की जिम्मेदारी विद्युत वितरण खंड-2 पीडीडीयू नगर पर है। इससे कभी-कभी गड़बड़ी दूर करने में समस्या होती है।
विज्ञापन

इनसेट........
बिल जमा करने जाना पड़ता है आठ किलोमीटर दूर
पड़ाव पर संचालित अस्थाई सब स्टेशन के बंद रहने से उपभोक्ताओं को बिजली का बिल जमा करने व अन्य समस्याओं के समाधान के लिए करीब आठ किलोमीटर दूर चंदासी उपकेंद्र या पीडीडीयू नगर विद्युत वितरण खंड कार्यालय आना पड़ता है। इन परेशानियों से उपभोक्ताओं को बचाने के लिए विभाग ने पड़ाव चौराहे पर नया सब स्टेशन लगाने का फैसला किया है। नए सब स्टेशन के बन जाने से न केवल उपभोक्ताओं बल्कि विभागीय कर्मियों को भी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.........
उपकेंद्र लिए तीन वर्षों से हो रही थी जमीन की तलाश
पड़ाव क्षेत्र में बनाए जाने वाले नए बिजली उपकेंद्र के निर्माण के लिए विभाग तीन वर्षों से जमीन की तलाश कर रहा था। पहले सब स्टेशन बनाने के लिए पड़ाव स्थित पं. दीनदयाल पार्क की खाली पड़ी जमीन का चुनाव किया गया था लेकिन इसके लिए संस्कृति विभाग की अनुमति लेने की अनिवार्यता थी। वाराणसी के तत्कालीन कमिश्नर ने भी जमीन के लिए संस्कृति विभाग को पत्र लिखा लेकिन मामला अटका ही रहा। अब जमीन की तलाश पूरी होने के बाद उपकेंद्र बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है।

सूजाबाद में जमीन मिल जाने से सब स्टेशन बनने का रास्ता साफ हो गया है। सब स्टेशन बन जाने से पड़ाव व डांडी क्षेत्र की बिजली की समस्याओं का काफी हद तक समाधान हो जाएगा। शीघ्र ही राजस्व विभाग से मिलकर जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही पूरी कर सब स्टेशन बनाने का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। मनोज कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता, विद्युत वितरण खंड-2, मुगलसराय।
---------------------
रिपोर्ट व संपादन- धनंजय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed