फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   lamp 0n Ghats

घाटों पर टिमटिमाए दीये

Tue, 15 Nov 2016 01:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 15 Nov 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
 lamp 0n Ghats
दीप जलाती किशोरियां।
जिले में देव दीपावली का पर्व धूम धाम से मनाया गया। सांझ ढलते ही सरोवरों, तालाबों और नदियों के किनारे दीपों से जगमग हो उठे। पूजन अर्चन के बाद सरोवर और नदी के तटों पर दीप दान किया गया। इस नयनाभिराम नजारे को देखने के लिए लोग उतावले रहे।
विज्ञापन

   दीपों की झिलमिलाहट से आसमान के तारे भी मानो शरमाते नजर आए। विद्युत झालरों और दीपों की सजावट देखने के लिए तटों पर लोगों की भीड़ उमड़ी और यहां    मेला लगा। इस दौरान जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम भी     आयोजित हुए। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी भी की।
विज्ञापन

 नगर के मानसनगर स्थित मानसरोवर तालाब पर शाम ढलते ही नगर वासियों ने दीपदान किया। हजारो दीपक जलाकर सरोवर के तट को सजाने के बाद आकर्षक दृश्य उत्पन्न हुआ। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान यहां मेला लगा। इसमें चाट, पकौड़ी, आइसक्रीम आदि की खूब बिक्री हुई। युवकों ने यहां आतिशबाजी भी की। इसी तरह सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा न्यास समिति के सदस्यों ने मानसरोवर की तालाब की दुर्दशा को देखते हुए देव दीपावली न मनाकर देश के शहीदों के नाम से 101 दीप जलाकर उन्हें याद किया। यही नहीं समिति के सदस्यों ने तालाब के किनारे बने चबूतरे का निर्माण्, मछली मारने, नशा कर यहां घूमने वाले लोगों को हटाने और इस बावत सूचना पट्ट लगाने, तालाब के बगल में लगे मिक्सर प्लांट को हटाने, तालाब के पानी को समय समय पर बदलने के लिए पंप सेट लगाने की मांग की। इस दौरान कृष्णा गुप्ता, सुजीत कुमार, जितेन्द्र प्रताप, पवन, कृष्ण मोहन, अनिल उपाध्याय, दीपक जायसवाल, धनंजय यादव आदि रहे। इसी तरह जीटी रोड के किनारे दामोदरदास पोखरे पर दीप दान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देव दीपावली आयोजन समिति के अलावा नगरवासियों ने भी दीपदान किया और आकर्षक आतिशबाजी की। यहीनहीं इस दौरान यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए। इसी तरह आरपीएफ कालोनी मालगोदाम स्थित पोखरे पर भी दीपों की लड़ियां सजाई गई। इस आकर्षक सजावट देखने को लोगों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed