फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Lakhs stolen in Chandasi and Ilya

चंदासी और इलिया में लाखों की चोरी

Fri, 28 Feb 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lakhs stolen in Chandasi and Ilya
इलिया के कलानी में सुनील कुमार के घर चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : CHANDAULI
पीडीडीयू नगर। जिले में बुधवार को दो थाना क्षेत्रों में चोरों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। जहां दिनदहाड़े चोरों ने मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी अंतर्गत एक घर को निशाना बनाते हुए नगदी समेत दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वहीं इलिया थाना क्षेत्र के कलानी गांव में चोरों ने एक लाख रुपये नगदी समेत पांच लाख रुपये जेवरात उड़ा दिए। चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा नगर कालोनी बुधवार को दिन में चोरों ने अनिल गुप्ता के मकान को उस वक्त खंगाल डाला जब वह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे । कुछ देर बाद घर लौटने पर टूटी हुई आलमारी और उसमें रखे दस हजार नगद व दो लाख रुपये मूल्य के जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए। उसमें बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस चौकी प्रभारी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

इलिया संवाददाता के अनुसार थाना क्षेंत्र के कलानी गांव में चोरों ने बुधवार की रात सुनील कुमार सिंह के मकान को खंगाल डाला। घर में घुसे चोरों ने एक लाख रुपये नगदी समेत पांच लाख रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। सुनील परिवार के साथ चकिया रहते थे और कलानी स्थित मकान में दिन में नौकर रहकर देखभाल करता था। रात में वह भी ड्यूटी समाप्त कर अपने घर चला जाता था। बताया कि घर में रखी आलमारी में नगदी और जेवरात रखे हुए थे। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों को खेत में टूटी हुई अटैची पड़ी हुई घटना की सूचना के बाद घमौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा पंजीकृत मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed