फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kriti became a scientific officer in Bhabha Atomic Research Center

Chandauli News: भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर में वैज्ञानिक अधिकारी बनीं कृति

Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Kriti became a scientific officer in Bhabha Atomic Research Center
सकलडीहा। तहसील क्षेत्र के नरौली गांव निवासी अशोक यादव की पुत्री कृति करूणा का चयन भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर (बार्क) में वैज्ञानिक अधिकारी के रूप में हुआ है। उनके पिता सहित परिजनों ने रविवार को एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नरौली गांव के अशोक यादव सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी एक पुत्री कृति और एक पुत्र केशव किशोर हैं। केशव नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) रायपुर से बीटेक करके बंगलूरू में मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत है। वहीं, कृति ने बीटेक की पढ़ाई मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट गोरखपुर और एमटेक की पढ़ाई आईआईटी जोधपुर से की। एम्स में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत उसके मामा डॉ. हरलोकेश नारायण यादव ने बताया कि निष्ठा के साथ मेहनत करने पर कृति को सफलता मिली है। कृति के इस उपलब्धि पर नाना रामलखन, ग्राम प्रधान राकेश यादव, पप्पू यादव, ओमप्रकाश यादव सहित परिजनों व ग्रामीणों में हर्ष है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed