फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kishore disappeared after losing in betting

Chandauli News: सट्टा में हार के बाद किशोर हुआ था गायब

Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Kishore disappeared after losing in betting
अलीनगर थाना के दान के पूरा गांव का किशोर तीन दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। परिवार वालों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट लिखाई लेकन वह शुक्रवार को घर लौट आया। आने के बाद पता चला कि आईपीएल के सट्टे में पैसा हारने के बाद गायब हो गया था। उसने यह बात पुलिस के सामने कबूली है। दान का पूरा गांव निवासी किशोर तीन दिन पहले घर से रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया। देर शाम तक किशोर को घर वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन करने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। बृहस्पतिवार को पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को किशोर पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और परिजनों को सूचना दी। परिवार वाले पहुंचे तो उसने अपहरण और मार-पीट की बात बताई। पुलिस ने थाने में बुलाकर कड़ाई से पूछताछ की तो बताया कि आईपीएल के सट्टे में पैसे हारने के बाद कर्ज में डूब गया था। कर्जदारों का दबाव बढ़ने पर मोबाइल 3500 हजार रुपये में बेचकर ट्रेन से हरियाणा चला गया। जब सारा पैसा समाप्त होने पर ट्रेन से लौट आया। चौकी प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed