UP: खुश्बू किन्नर अरेस्ट...अपने ही घर में कराया था बम विस्फोट, सीएम से मिले आरोपी के परिजन; रंगदारी का मामला
Chandauli News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बीते दिसंबर महीने में खुश्बू किन्नर के मकान में विस्फोट हो गया था। इस मामले में करीब 12 लोगों से पूछताछ की गई थी। इस बीच, पुलिस ने खुश्बू को ही गिरफ्तार कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Crime: बलुआ पुलिस ने पिछले दिनों मोहरगंज में खुश्बू किन्नर के घर हुए बम विस्फोट के मामले में शुक्रवार को खुश्बू को ही गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि रंगदारी न मिलने पर खुश्बू किन्नर ने विस्फोट की साजिश रची थी और कुछ लोगों को आरोपी बनाया था। इसके पूर्व खुश्बू किन्नर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को कड़े इंतजाम करने पड़े।
मोहरगंज पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर स्थित खुशबू किन्नर का तीन मंजिला मकान में बीते 21 दिसंबर 2025 की रात कुछ लोगों ने बम विस्फोट कर दिया था। घटना के समय मकान में सो रहे 12 से अधिक लोग दहशत में आ गए। इस घटना में पुलिस ने बलुआ सराय के दो युवकों सहित 12 से अधिक लोगों को आरोपी बनाया था।
पुलिस ने की कार्रवाई
घटना के बाद दो आरोपियों पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया। जनवरी में मुख्य आरोपी विकास सिंह को रिमांड पर लेकर पुलिस ने सराय गांव से एक पिस्टल और विस्फोट में इस्तेमाल की गई जिलेटिन रॉड बरामद की थी। दूसरी तरफ, आरोपी के परिवार वाले युख्यमंत्री से मिले और न्याय की गुहार लगाई। सीएम ने एडीजी को जांच का निदेश दिए।
एडीजी के निर्देश पर एएसपी जौनपुर ने मामले की जांच की तो पता चला कि खुशबू किन्नर अपने व सहयोगियों के साथ जिन लोगों को आरोपी बनाई है, उनसे लगातार रंगदारी की मांग कर रही थी। इसके बाद खुश्बू किन्नर और एक अन्य के खिलाफ रंगदारी मांगने का प्राथमिकी दर्ज करा दिया। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच खुश्बू किन्नर को गिरफ्तार कर चालान किया गया है। एएसपी अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि खुशबू किन्नर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।