पीडीडीयू नगर। नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में चल रही दो दिवसीय राष्ट्रीय युवा संवाद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को जोनल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आईं, भोपाल, लखनऊ,रायपुर, वाराणसी, व पटना, केन्द्रीय विद्यालयों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर, एयर फोर्स बमरौली के छात्र-छात्राओं ने युवा संसद की कार्यवाही प्रस्तुत की । इसके बाद प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा की गइ्र। इसमें केंद्रीय विद्यालय जमालपुर, पटना संभाग ने प्रथम, केंद्रीय विद्यालय पंचमढ़ी, भोपाल संभाग ने द्वितीय एवं केंद्रीय विद्यालय अलीगंज, लखनऊ संभाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांदा चित्रकूट के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ने विजेताओं को पुरस्कृत किया और कहा की बच्चे ही हमारी संवैधानिक मूल्यों को जीवित रखेंगे। इस मौके पर उपायुक्त मुख्यालय दिल्ली बीके बहेरा, आयुक्त वाराणसी संभाग, संजीत कुमार दास, मोहम्मद असुदीन, संसदीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य केके भारती, कार्यक्रम के संयोजक एवं मीडिया प्रभारी मनीष पांडेय, विनोद सिंह, चंद्रशेखर मौर्य, कला शिक्षक नितिन शुक्ला, रेखा कुमारी उपस्थित रही।