{"_id":"58e159cb4f1c1b3a465b4b1f","slug":"katyinini-devoted-worship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कात्यायिनी की हुई आराधना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कात्यायिनी की हुई आराधना
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 03 Apr 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां आदिशक्ति के उपासकों ने रविवार को देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायिनी की पूजा-अर्चना की। इस दौरान देवी मंदिरों पर सुबह से कपाट बंद होने तक मां के जयकारे गूंजते रहे। इससे इलाका भक्तिमय बना रहा।
नवरात्र की षष्ठी पर सुबह से ही देवी मंदिरों पर भक्तों की कतार लगी। देवी मंदिरों पर मेला जैसा माहौल रहा। नगर के रविनगर, कैलाशपुरी, जीटी रोड स्टेशन गेट के समीप प्राचीन काली मंदिर, नईबस्ती, शाहकुटी, न्यू महाल, लाठ नंबर दो, काली महाल, एलबीएस कटरा स्थित संकट हरण दरबार, गल्ला मंडी स्थित देवी मंदिर, चतुर्भुजपुर, गया कालोनी, आरपीएफ कालोनी, सेंट्रल कालोनी सहित अन्य इलाकों के देवी मंदिरों पर सुबह से ही लोग आते रहे। मंदिरों में लगे लाउडस्पीकरों पर देवी गीत मनभावन रहे। चकिया संवाददाता के अनुसार नगर के मां काली मंदिर, पूर्वी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, चौक झंडा के पास स्थित मां झंडा माई मंदिर, मालीटोला में स्थित मां शीतला मंदिर, मां काली नगर में स्थित दुर्गा मंदिर के अतिरिक्त जागेश्वरनाथ धाम में स्थित दुर्गा मंदिर, वन देवी मंदिर, दुलहिया दाई मंदिर में चहल पहल रही। इसी तरह सकलडीहा, चहनियां, धानापुर, सैयदराजा, बबुरी, शहाबगंज, नौगढ़ सहित अन्य देवी मंदिरों पर भीड़ रही।