{"_id":"5e1b6c018ebc3e87ca32ffd2","slug":"karmnasha-bridge-chandauli-news-vns5047495177","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मनाशा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मनाशा पुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा। कर्मनाशा पुल पर बने पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के चलते 28 दिसंबर से आवागमन बंद होने के बाद रविवार की सुबह बिहार सीमा में खड़े ट्रक चालकों का गुस्सा फूट पड़ा। चालक बिहार पुलिस को चकमा देकर बैरिकेडिंग तोड़कर नदी में बन रहे अस्थायी पुल के उत्तरी लेन से नौबतपुर पहुंच गए। यह देखकर बिहार और यूपी पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बिहार पुलिस ने वाहनों का आवागमन पर रोक लगाई। आरोप है कि कुछ चालकों की पुलिस से पिटाई भी की ।
पुल खराब होने के बाद 28 दिसंबर से चालक पुल बनने का इंतजार कर रहे हैं। 16 दिन के इंतजार के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर अस्थायी पुल पर आ गए। बिहार से यूपी में करीब 60 और इतने ही वाहन यूपी से बिहार की ओर रवाना हो गए। सुबह साढ़े नौ बजे ट्रक घुसने की सूचना के बाद यूपी सैयदराजा थाने और बिहार दुर्गावर्ती थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। जो ट्रकें पुल पर घुस गई थी उन्हें पास कराकर ट्रकों को रोक दिया गया। लगभग दो घंटे तक बार्डर पर अफरातफरी की स्थिति बन रही। दुर्गावती पुलिस ने टैक्ट्रर आदि लगा कर ट्रकों को रोका। इस दौरान डायवर्जन सहित पूरे मार्ग पर लगभग दो किमी तक ट्रकों की लंबी कतारें लग गयी। इधर सैयदराजा कोतवाल संतोष राय ने पुल के समीप पहुंच गयी ट्रकों को वापस कराया। इस दौरान पुलिस के लाठी भांजने से कई चालक चोटिल हो गये। नौबतपुर तिराहे पर कई घंटो यातायात व्यवस्था बाधित रहा।
यह जानकारी होते ही एनएचएआई के टेकिनकल मैनेजर नागेश सिंह ने स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद चंदौली और बिहार के कैमूर जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया। नागेश सिंह ने बताया कि उत्तरी लेन से वाहनों को छोड़ा जा रहा है। रविवार को चार बजे से शाम छह बजे तक बिहार से वाहनों को छोड़ा गया। इसके बाद शाम छह बजे से रात में यूपी में खड़े वाहनों को बिहार के लिए छोड़ा जाएगा। सोमवार की सुबह छह बजे से दिन में बिहार से वाहनों को यूपी के लिए रवाना कराया जाएगा।
विज्ञापन
सैयदराजा। नौबतपुर के पास चार लेन के पक्के पुल के खराब होने के बाद उत्तरी और दक्षिणी लेन पर अस्थायी पुल बनाया जा रहा है। रविवार से अस्थायी पुल के उत्तरी लेन पर आवागमन शुरू होना था मगर बारिश के चलते नमी आ गई थी जिससे पिच करने काम रुका था। लेकिन रविवार को एनएचआई के अधिकारियों ने बिना पिच किये ही शाम चार बजे से उत्तरी लेन चालू कर दिया।
पहले बिहार के तरफ डिलखिली तक खड़े वाहनों को निकाला गया। इसके दो घंटे बाद यूपी की तरफ से गाड़ियां छोड़ी गई। इसी तरह बारी-बारी से वाहनों को पास कराया जा रहा है। वही दक्षिण लेन पुल निर्माण कार्य पाइप के ऊपर मिट्टी पाटने का कार्य किया जा रहा हैं। उत्तरी लेन के पाइप से कर्मनाशा नदी का पानी छोड़ दिया गया। एनएचएआई के टेक्निकल मैनेजर नागेश सिंह ने बताया कि जब तक दक्षिण लेन चालू नहीं हो जाता हैं तब उत्तरी लेन को बिना पिच किए ही वाहनों को पास कराया जाएगा। जब दक्षिण लेन चालू हो जाएगी तब सभी गाड़ियों को उस लेन से पार कराया जाएगा और उत्तरी लेन पर वाहनों को रोककर उसकी पिचिंग कराई जाएगी।
इनसेट
बिना उद्घाटन किए लौटे जनप्रतिनिधि
सैयदराजा। पक्के पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद आवागमन के लिए बन रहे अस्थायी पुल के उत्तरी लेन का रविवार को उद्घाटन होना था। मगर नमी के कारण पिच करने का काम नहीं हो सका। दोपहर बाद उद्घाटन करने पहुंचे विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह और शारदा प्रसाद ने देखा कि पुल पर पिच का कार्य पूरा नहीं हुआ है तो एनएचएआई के अधिकारियों से बात की। अफसरों ने बताया कि नमी के कारण पिच नहीं हो पा रहा है। इसके बाद सभी वापस लौट आए। इस दौरान दर्शना सिंह, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, गुड्डू सिंह लोग मौजूद रहे।