फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Karmasha bridge will be completed in June 2021

वर्ष 2016 से बन रहा कर्मनाशा का पुल जून 2021 में होगा पूरा

Thu, 04 Jun 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Karmasha bridge will be completed in June 2021
शहाबगंज। कर्मनाशा नदी पर अधर में लटके पक्के पुल का निर्माण फिर से शुरू हो गया है। वर्ष 2016 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत शुरू हुए पुल का निर्माण का काम योजना के बंद होने और धन के अभाव में रूक गया था। लेकिन सेतु निगम में फिर से निर्माण शुरू करा दिया है। इससे लोगों में उम्मीद जगी है कि इस बार पुल तैयार हो जाएगा और आवागमन में सुविधा होगी। लेकिन इसके लिए लोगों को अभी एक साल और इंतजार करना पड़ेगा। कारण कि सेतु निगम ने अब इसके पूरा होने का लक्ष्य जून 2021 रखा है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 915.30 लाख की लागत से पुल बनाने की स्वीकृति के साथ ही 14064.87 लाख रुपये जारी कर दिए गए। काम शुरू हुआ तभी सूबे में सत्ता परिवर्तन के बाद काम भी रुकने लगा और धन के अभाव में बंद हो गया। सेतु निगम के अधिकारियों ने कई बार शासन से पत्राचार कर निर्माण शुरू कराने की मांग की। बाद में शासन से सहमति मिलने के बाद काम शुरू हुआ है। शासन प्रशासन और सेतु निगम और सत्ता परिवर्तन के बाद राजनैतिक खींचतान के चलते जो पुल वर्ष 2018 में पूरा होना था वह अब तक अधूरा है। पांच साल से निर्माणाधीन पुल के कई पिलर जस के तस खड़े हैं। लेकिन अब दो सप्ताह पहले फिर से इस पर काम शुरू करा दिया गया है। सेतु निगम के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने बताया कि रूके पुल का काम शुरू करा दिया गया है। पुल का अभी तकरीबन 45 फीसदी काम अधूरा है। इसे जून 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed