{"_id":"6177b0d47621d64e1f4d232b","slug":"kanpur-ats-team-picked-up-four-suspects-from-sealdah-rajdhani-in-pddu-junction-in-chandauli","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: कानपुर एटीएस की टीम ने सियालदह राजधानी से चार संदिग्धों को उठाया, पीडीडीयू स्टेशन से लेकर सभी रवाना हुई टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: कानपुर एटीएस की टीम ने सियालदह राजधानी से चार संदिग्धों को उठाया, पीडीडीयू स्टेशन से लेकर सभी रवाना हुई टीम
Tue, 26 Oct 2021 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 26 Oct 2021 02:48 PM IST
सार
कानपुर की एटीएस टीम सभी संदिग्घों का कानपुर से पीछा कर रही थी। सभी ट्रेन के एक ही कोच में सवार थे। जैसे ही ट्रेन पीडीडीयू जंक्शन पर रुकी, उन्हें एटीएस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
एटीएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नई दिल्ली से सियालदह जा रही 02314 डाउन सियालदह राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार की देर रात कानपुर की एटीएस टीम ने चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। सभी को चंदौली जिले के पीडीडीयू जंक्शन पर पहुंचते ही पकड़ा है। ये ट्रेन के बी1 कोच में सफर कर रहे थे। पकड़े गए संदिग्धों ने नई दिल्ली से सियालदह तक का टिकट कराया।
विज्ञापन
इन्होंने ट्रेन का टिकट ई-टिकट के माध्यम से कराया था। एटीएस की टीम चारों संदिग्धों का कानपुर से पीछा कर रही थी। ट्रेन के पीडीडीयू जंक्शन के प्लेटफॉर्म-2 पर पहुंचते ही टीम ने चारों संदिग्धों को धर दबोचा। इसके बाद टीम सभी को सड़क मार्ग से होते हुए कानपुर के लिए निकल गई।
विज्ञापन
पिछले दिनों एटीएस की टीम ने कुछ आतंकियों को कानपुर के स्टेशन से ही पकड़ा था। पकड़े गए आतंकियों के निशाने पर टीम ने लखनऊ से कुछ लोगों को पकड़ा था। पकड़े गए लोग लखनऊ समेत अन्य स्थानों पर बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे।
विज्ञापन