{"_id":"978ddc9e85e0936195d0bc1ac216ef98","slug":"kali-puja-decorated-stalls-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली पूजा के पंडाल सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली पूजा के पंडाल सजे
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 11 Nov 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर्व पर मां काली के दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों की भीड़
विज्ञापन
उमड़ी। न्यू महाल और मानसनगर स्थित पूजा पंडालों में शाम से देर रात तक
दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा रहा।
पंडालों के आस पास मेला लगा। इसमें लोगों ने खूब खरीददारी भी की।
दीपावली पर काली पूजा का विशेष महत्व है। बंगाल की तर्ज पर नगर में भी काली पूजा का प्रचलन बढ़ता जा रहा है। नगर के न्यू महाल और मानसनगर में भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है।
यहां मंगलवार को मां काली की विशालकाय प्रतिमा स्थापित की गई है। रात में पूजन अर्चन के बाद से दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है।
बुधवार को दीपावली के मद्देनजर रात में शोडषोपचार विधि से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां काली की पूजा अर्चना की गई और भव्यआरती उतारी गई।
इस दौरान मां के जयकारे से पूरा नगर गूंज उठा। पंडालों के आस पास विद्युत झालरों की आकर्षक सजावट भी लोगों को बरबस ही अपनी ओर आकर्षित कर रही थी।
वहीं पंडालों में लगे लाउडस्पीकर पर बज रहे भक्तिगीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया। शाम को दर्शन पूजन के लिए दर्शनार्थियों का समूह उमड़ा।
लोगों ने दर्शन पूजन कर प्रसाद लिया और मां के जयकारे लगाए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों बाजार घूमने आयी महिलाओं ने मेले में जमकर खरीददारी की।