फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalash procession set out with music and fanfare

Chandauli News: गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा

Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Kalash procession set out with music and fanfare
कंदवा।
विज्ञापन

क्षेत्र के घोसवा गांव स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर होने वाले पांच कुंडीय हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए शनिवार को गाजे बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकली। यात्रा कई गांवों का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंची। जहां कलश स्थापित किया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रों व धार्मिक नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।


घोसवा स्थित सर्वानंद तीर्थ सरोवर पर श्री श्री 108 सुशांत मुनि जी महाराज 21 से 28 फरवरी तक हरिहरात्मक महायज्ञ करा रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में पहले दिन शनिवार को गाजे-बाजे के साथ कलश शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें सुबह से ही भारी संख्या में बच्चियां, किशोरियां, युवतियां, महिलाएं, युवा व बुजुर्ग जुट गए और दोपहिया चार पहिया वाहन और ट्रैक्टर आदि साधनों से जमुड़ा, कसवढ़ - डेहरियाडीह, चिल्हारी, गोरखा, इमिलिया, मचवा, अमड़ा, बरहनी आदि गांवों का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ मंडप पहुंचे। इस दौरान मुन्ना सिंह, अरुण सिंह, पप्पू सिंह, मनीष सिंह, अजय सिंह, कैलाश सिंह, हरदेव सिंह, दिनेश तिवारी, मंटू सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed