फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kalash on the head, mehndi on the hands and chants of grandmother on the tongue

Chandauli News: सिर पर कलश, हाथों में मेहंदी और जुबां पर दादी के जयकारे

Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kalash on the head, mehndi on the hands and chants of grandmother on the tongue
पीडीडीयू नगर में राणी सती दादी के शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
पीडीडीयू नगर। सिर पर मंगल कलश, हाथों में मेहंदी और तन पर केसरिया वस्त्र...। भक्ति के इस रंग में रंगी महिलाएं बृहस्पतिवार को नगर की सड़कों पर निकलीं तो माहौल भक्तिमय हो गया। आगे रथ पर सजी मां राणी सती की प्रतिमा और घोड़े पर ध्वज लिए रक्षक, पीछे भजन-कीर्तन करते श्रद्धालु और कलश लेकर महिलाएं चल रहीं थीं। इस दौरान ‘हम दादी वाले हैं’ के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। शोभायात्रा को देखने के लिए जगह-जगह लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

श्री राणी सती श्याम आराधना मंडल की ओर से दो दिवसीय राणी सती पूजा के पहले दिन मंगल कलश शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शाम पांच बजे समाज के लोग जटिया धर्मशाला में एकत्र हुए। यहां से शोभायात्रा शुरू हुई। रथ पर मां राणी सती की प्रतिमा को भव्य रूप से सजाया गया था। रथ के आगे घोड़े पर हाथों में ध्वजा लिए दो रक्षक चल रहे थे। इसके पीछे श्रद्धालु भजन गाते हुए चल रहे थे। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीत गाते हुए यात्रा में भाग लिया। डीजे पर बज रहे भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जीटी रोड स्थित कैलाशपुरी के अग्रवाल सेवा संस्थान पहुंची। यहां मां राणी सती की प्रतिमा स्थापित कर अखंड ज्योति जलाई गई और पूजा-अर्चना शुरू की गई। आयोजकों के अनुसार शुक्रवार को भी भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। इसके बाद दादी राणी सती को 56 भोग अर्पित किया जाएगा। शोभायात्रा में कैलाश किशोर पोद्दार, रामकिशोर पोद्दार, आत्माराम तुलस्यान, सुभाष तुलस्यान, विष्णुकांत अग्रवाल, मनीष भारूका, शंभू डोकानिया, अंकित अग्रवाल, प्रमोद गोयल, पंकज मोदी, अमित डेरोलिया, महेश भारूका, सतीश डेरोलिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed