फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kailashpuri-Kali Mahal new hot spot, locality sealed

कैलाशपुरी-काली महाल नए हाट स्पाट, इलाके सील

Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kailashpuri-Kali Mahal new hot spot, locality sealed
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार की रात कोरोना के 38 नए मरीज मिले हैँ। पाजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को कैैलाशपुरी, काली महाल सहित जिले के 20 से अधिक इलाकों को हाट स्पाट कर सील कर दिया है। लोगों को घरों में रहने की हिदायत देने के साथ ही वहां थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1115 संक्रमित मिले हैं। इसमें 277 एक्टिव केस हैं और 827 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि इलाज के दौरान 11 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार की आई कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट में पीडीडीयू नगर के कैलाशपुरी, काली महाल, रविनगर और मानस नगर में फिर नए मरीज मिले हैं। सभी जगहों को फिर से हाट स्पाट दिया गया है। नियमताबाद ब्लाक के पड़ाव, चौरहट, दुलहीपुर तथा गंगा नगर के अलावा सकल्डीहा ब्लाक में डेढ़गावां, पदमनाथपुर, नोनार, पसाई और झांसी में मरीज मिलने से खलबली मच गई है। चंदौली ब्लाक के मचिया कला, मधुपुर, सरैया पट्टीदारी और पडया के साथ ही धानापुर ब्लाक में महुरा गांव में फिर मरीज मिले हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। इसी तरह नौगढ ब्लाक के जयमोहनी, चहनिया ब्लाक के रामगढ़ गांव में मरीज मिले हैं। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर सैनिटाइजेशन और थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed