फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Kabaddi, kho kho took part in

कबड्डी, खोखो में लिया हिस्सा

Mon, 14 Nov 2016 02:03 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Mon, 14 Nov 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
Kabaddi, kho kho took part in
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम कुमार प्रशांत।
क्षेत्र के अमड़ा स्थित रामाशंकर इंटर कालेज में रविवार को ‘सृजन 2016’ कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर व खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान चंदौली मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 540 स्कूली बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही चिकित्सकों द्वारा बच्चों में नि:शुल्क दवा का वितरण करते हुए स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। इसके बाद विद्यालय में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान बच्चों ने कबड्डी, खोखो, वालीबाल, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ व 800 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस मौके पर डा. बृजेश कुमार मौर्य ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में बच्चों का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। डा. परवेज अहमद ने कहा कि बच्चे आप सभी विद्यालय आने से पूर्व नियमित रूप से स्नान करें। रोजाना नहाने से शरीर के बाहरी हिस्सा कीटाणुओं से मुक्त रहता है। हम सभी को अपने स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह सचेत रहना होगा। मौसम बदल रहा है, ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही आप सभी को बीमार कर सकती है। प्रबंधक सुधीर नारायण ने स्कूल के बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर अमित कुमार, श्रीनिवास सिंह, अनिल कुमार मौर्य, जावेद अहमद, विक्की, प्रिंस सिंह, पूजा, अनामिका, सरिता, ज्योति, नेहा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed