फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jewelery worth lakhs of rupees including fifty thousand cash stolen

पचास हजार नकदी सहित लाखों रूपये के जेवरात चुराए

Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Jewelery worth lakhs of rupees including fifty thousand cash stolen
धीना। बृहस्पतिवार की रात चोरों ने सुनील खरवार के घर से पचास हजर रुपये नकदी सहित दो लाख रुपये मूल्य से अधिक के गहने चुरा लिए। परिवार के सभी सदस्य छत पर सो रहे थे और चोर पिछले दरवाजा को तोड़ कर अंदर घुस गए। भोर में जागने पर चोरी का पता चला तो पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुनील खरवार बृहस्पतिवार की रात गर्मी को देखते हुए पूरे परिवार के साथ छत पर सोने चला गया। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर घर के पिछले दरवाजा को तोड़ कर अंदर घुस गए। घर के अंदर कमरे में आलमारी और बक्से का ताला तोड़ पचास हजार रुपये नकदी और गहने चुरा ले गए। भोर में चार बजे सुनील की नींद खुुली और नीचे आए तो कमरा खुला देख कर भौचक रह गए। कमरे में आलमारी टूटी थी और बक्से के कपडे़ आदि गायब थे। शोर मचाने पर आस पास के लोग भी जुट गए। सुनील खरवार ने थाने में पहुंच चोरी की तहरीर दी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की है। अश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। वहीं चोरी की घटना से इलाके में दहशत है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि रात में पुलिस की गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि चोरी होने की तहरीर प्राप्त हुई है। मौका मुआयना भी किया गया है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed