फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Jamunipur, Tajpur, Pauni villages become hotspots

जमुनीपुर, ताजपुर, पौनी गांव हुए हॉटस्पॉट

Fri, 24 Jul 2020 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Jamunipur, Tajpur, Pauni villages become hotspots
सकलडीहा। कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को विकास खंड के ताजपुर, जमुनीपुर और पौनी गांव में तीन कोरोना संक्रमित मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। गांव को सील करने की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों ने गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही अन्य लोगों के भी जांच की मांग की है। ताजपुर गांव में 70 वर्षीय वृद्ध कोरोना की चपेट में आए है। यह इस गांव का दूसरा मामला है। तीन दिन पूर्व गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैम्प लगाकर 50 ग्रामीणों की कोरोना की जांच की थी। वहीं जमुनीपुर गांव में 35 वर्षीय एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से गांव में खलबली मची हुई है। इसके अलावा पौनी गांव में भी एक युवक कोरोन संक्रमित पाया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी कागजों पर सिर्फ गांव को हॉट स्पॉट कर रहे है। गांव को न तो सैनिटाइज किया जा रहा है और न ही शेष लोगों की जांच की जा रही है। इस बाबत नोडल अधिकारी सुरेश आजाद ने बताया कि विकास खंड में तीन गांव में पाजिटिव रिपोर्ट मिलने पर गांव को हॉटस्पॉट बनाया गया है। शीघ्र ही गांव को सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed