फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   jam on the route on Accidental death

हादसे में मौत पर जाम किया मार्ग

Mon, 17 Aug 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Mon, 17 Aug 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
jam on the route on Accidental death
कोतवाली क्षेत्र के सैयदराजा मार्ग पर बरठी गांव के सामने शनिवार को दोपहर डेढ़ बजे ट्रैक्टर से दबकर एक विवाहिता की मौत हो गयी।
विज्ञापन


वह अपने भतीजे के साथ कटसिल गांव से मोटरसाइकिल से मायके मथेला जा रही थी। घटना के बाद ट्रैक्टर सवार दो युवक भागने लगे। लेकिन आसपास के लोगों ने एक को पकड़ लिया। बाद में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। नाराज लोगों ने सकलडीहा सैयदराजा मार्ग पर बरठी गांव के पास जाम लगा दिया। चार घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर जाम खत्म हुआ।

चंदौली कोतवाली के कटसिल गांव की रहने वाली अंगद पंडित की पत्नी शशिकला तिवारी (35) अपने भतीेजे राजन तिवारी के साथ मायके मथेला जा रही थी।

तभी बरठी गांव स्थित दलित बस्ती के पास ओवरलोड ट्रैक्टर की चपेट में आकर मौत हो गई और मोटरसाइकिल चालक भतीजे को गंभीर चोट लगी।

 प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चतुर्भुजपुर निवासी एक व्यक्ति कुछ माह पहले ही खरीदे गए ट्रैक्टर से बिहार से बालू लादकर आ रहा था।

उस समय ट्रैक्टर स्पीड में था और स्पीकर से गाना भी बज रहा था। ट्रैक्टर से पास लेने के लिए मोटरसाइकिल सवार युवक काफी देर तक पीछे-पीछे चल रहा था। इसके बाद जैसे ही वह आगे बढ़ने लगा कि मोटरसाइकिल गिर पड़ी और शशिकला ट्रैक्टर के पिछले चक्के की चपेट में आ गई।

इस बीच आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।
सूचना पाकर सकलडीहा तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार राय व कोतवाल धारकेश्वर पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। वहीं खबर पाकर मृतक परिवार के लोग भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए।


बाद में ग्रामीणों ने शव रख कर चक्का जाम कर दिया। शाम चार बजे मौके पर एसडीएम सदर गिरीश चन्द्र, एडिशनल एसपी जियालाल, सीओ सदर प्रमोद कुमार यादव आदि पहुंचे। इस मामले में कोतवाल धारकेश्वर ने बताया कि ट्रैक्टर मिर्जापुर जिले से पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed