{"_id":"cd6d1196293570a9507772ef41e8c005","slug":"jam-imposed-by-rojedar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजेदारों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजेदारों ने लगाया जाम
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 01:12 AM IST
विज्ञापन
धानापुर विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को फीडर में आई तकनीकी खराबी के कारण
विज्ञापन
आपूर्ति ठप हो गई। कटौती से नाराज ग्रामीणों एवं रोजेदारों ने चार घंटे तक
धरना प्रदर्शन किया।
उपकेंद्र पर कार्यरत विद्युतकर्मी को बंधक बनाकर धानापुर सकलडीहा मुख्य मार्ग को घंटों जाम कर दिया। सुबह आठ बजे बिजली आते ही कस्बे का फीडर जल गया और आपूर्ति ठप हो गई।
बिजली आपूर्ति बंद होते ही ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुुच गए और जानकारी चाही। ग्रामीणों का आरोप था कि वहां उपस्थित एसडीओ एवं जेई ने कनेक्शन कटवाने की बात कहते हुए अभद्रता की। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
जानकारी होने पर सैकड़ों की संख्या में लोग वहां उपस्थित हो गये।
सुहेल खां के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सभी फीडर की आपूर्ति बंद करा दी। विरोध में धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर तीन घंटे तक चक्काजाम किया।
इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारी वहां से निकल लिए। आक्रोशित ग्रामीणों ने उपस्थित लाइनमैन को बंधक बना लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेन्द्र सिंह यादव ने एसडीओ से संपर्क किया। इसके बाद एसडीओ कि 24 घंटे के अन्दर आपूर्ति बहाल करने के आश्वासन पर ग्रामीण माने।
इस दौरान कमलाकान्त मिश्रा, सलीम, कुतुबुददीन खां, राशिद खां, लडउू खां, सहजाद खां, डबूल, शहंशाह खां सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।