{"_id":"60a94f4b8ebc3e2f222d25b7","slug":"jal-nigam-to-get-roads-repaired-soon-chandauli-news-vns590722811","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम सड़कों को जल्द ठीक करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम सड़कों को जल्द ठीक करवाएं
विज्ञापन
जल निगम सड़कों को जल्द ठीक करवाएं
नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने जलनिगम के एक्सईएन से की बातचीत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। जलनिगम के ठेकेदारा द्वारा सड़क खोदकर पाइप डालने के बाद उसे जस का तस छोड़ दिये जाने के मामले में शनिवार को नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने जलनिगम के एक्सईएन हेमंत सिंह से टेलीफोन से वार्ता की। उन्होंने लखमीपुर समेत अन्य मार्गों को भी सही करने के लिए एक्सईएन को कहा। कहा कि मार्गों को सही नहीं किया गया तो डीएम सहित उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
बता दें कि अमृत योजना के तहत नगर में पाइप लाइन का विस्तार किया जा रहा है। इस कार्यों को जलनिगम की ओर से कराया जा रहा है। आरोप है कि जलनिगम के ठेकेदार द्वारा पाइप डालने के लिए सड़क को खोदकर पाइप लाइन बिछाने के बाद छोड़ दिया जा रहा है। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका चेयरमैन संतोष खरवार ने जलनिगम के एक्सईएन हेमंत सिंह को कहा कि ठेकेदार की लापरवाही से मार्गों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही मार्गों को ठीक नहीं किया गया तो वे इसकी शिकायत जिलाधिकारी से लेकर शासन में बैठे उच्चाधिकारियों से करेंगे। उन्होंने बताया कि एक्सईएन ने मार्गो को जल्द ही ठीक कराने का आश्वासन दिया।
जलनिगम के एक्सईएन
रिपोर्ट - कमलजीत सिंह
बाइट - 1013