{"_id":"6702fbf01714a19c1c0b9c14","slug":"it-may-rain-again-meteorological-department-alerts-chandauli-news-c-189-1-svns1011-121542-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: फिर हो सकती है बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कई दिनों से मौसम में बार-बार बदलाव हो रहा है। पिछले दो दिनों से धूप निकलने के बाद शाम को बादल छाने लगते हैं। शुक्रवार की शाम आंधी-पानी से कई गांवों में बिजली के खंभे और तार टूट गए थे। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने फिर से बारिश का अलर्ट जारी किया है।
रविवार को सुबह से दोपहर तक बादलों की आवाजाही होती रही लेकिन शाम को आसमान साफ रहा। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिले का अधिकतम तापमान रविवार को दो घटकर 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री पर बना रहा। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगामी आठ अक्टूबर तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। नौ अक्टूबर से आसमान साफ और मौसम सामान्य हो जाएगा। वहीं, तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम से लोग पीड़ित हो रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है।