फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   It is my good fortune to bow my head at Vindhyadham: Pankaj Chaudhary

विंध्यधाम में मत्था टेकना मेरा सौभाग्य : पंकज चौधरी

Fri, 10 Jul 2026 02:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
It is my good fortune to bow my head at Vindhyadham: Pankaj Chaudhary
मां ​​विंध्यवासिनी की आरती करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संवाद
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को मां विंध्यवासिनी धाम में तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्रा के आचार्यत्व में विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। होटल रत्नाकर में कुछ देर रुकने के बाद प्रदेश अध्यक्ष त्रिशक्ति पथ स्थित पुराने वीआईपी मार्ग से मंदिर पहुंचे। दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मां विंध्यवासिनी के दरबार में मत्था टेकना सौभाग्य है। उन्होंने मां से देश और प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि की कामना की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उन्हें अध्यक्ष बने छह माह हुए हैं। वह सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे, उनकी बातें सुनेंगे तथा संगठन को और मजबूत करेंगे। कहा कि भाजपा कार्यकर्ता वर्ष के 365 दिन काम करते हैं। कोविड काल में भी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा का कार्य किया। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, चुनार विधायक अनुराग पटेल, मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed