फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   IPS Aditya Langhe transferred to Chandauli

IPS Transfer: बदले गए चंदौली के कप्तान, अब आदित्य लांग्हे के हाथों में जिले की कमान, पढ़िए उनके बारे में

Tue, 25 Jun 2024 09:45 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीडीडीयू नगर (चंदौली) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Jun 2024 09:45 PM IST
सार

चंदौली के कप्तान डॉ. अनिल कुमार को बदलकर प्रतापगढ़ जिले का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं आगरा के कप्तान आदित्य लांग्हे को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन
IPS Aditya Langhe transferred to Chandauli
आईपीएस आदित्य लांग्हे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार ने मंगलवार को प्रदेश के आठ पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण की लिस्ट जारी की है। जिसमें चंदौली के कप्तान डॉ. अनिल कुमार को बदलकर प्रतापगढ़ जिले का नया कप्तान बनाया गया है। वहीं आगरा के कप्तान आदित्य लांग्हे को चंदौली का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। डॉ. अनिल कुमार का चंदौली में 10 महीने 23 दिनों का कार्यकाल रहा। 

विज्ञापन


चंदौली के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे जम्मू-कश्मीर राज्य के जम्मू के मूल निवासी हैं। 3 दिसंबर 1990 के जन्मे आदित्य लांग्हे ने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। वे 2016 बैच के आईपीएस हैं। इससे पहले वे रेलवे के पुलिस अधीक्षक भी रह चुके हैं। उनको 15 दिसंबर 2021 को वाराणसी  के वरुणा डीसीपी का चार्ज दिया गया था। इसके बाद 2022 में पहली बार अमरोहा में एसपी बनाकर भेजा गया। अमरोहा से आगरा के एसपी बने। आदित्य लांग्हे की पत्नी प्रतिभा सिंह 2020 बैच की आईएस अधिकारी हैं। 35 वर्ष के युवा पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे अपनी कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। रेलवे और आगरा में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने काफी बड़े खुलासे और कार्रवाई की है। चंदौली में गो हत्या, गो तस्करी और शराब तस्करी उनके लिए चुनौती होगी।
विज्ञापन


डॉ. अनिल ने गैंगस्टर की कार्रवाई और रक्तदान में बनाया रिकॉर्ड
डॉ. अनिल कुमार ने 2 अगस्त 2023 को चंदौली के पुलिस अधीक्षक की कमान संभाली थी। तैनाती के चार महीने में 500 से ज्यादा अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई से चंदौली पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। इसके साथ ही बावरिया गैंग का खुलासा और करोड़ों के शराब, पशु तस्करी के मामलों का खुलासा किया। वहीं सामाज के लिए हर माह में पुलिस द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन शुरू कराया। पांच रक्तदान शिविर में 600 यूनिट से ज्यादा का रक्तदान का रिकॉर्ड बनाया। रक्तदान शिविर में पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भ्रष्टाचार हो या फिर लापरवाही के मामले डॉ. अनिल ने आरोपियों के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed