फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Investigations should be fast, check the activism of committees: DM

तेजी से हो जांच, समितियों की सक्रियता परखें: डीएम

Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Investigations should be fast, check the activism of committees: DM
चंदौली। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को अफसरों की बैठक हुई। इसमें कोरोना से बचाव व मरीजों के इलाज की तैयारी को लेकर चर्चा की। डीएम संजीव सिंह ने गांवों में निगरानी समितियों को सक्रिय करने तथा होम आइसोलेशन में रह रहे गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पतालों में शिफ्ट कराने का निर्देश दिया। साथ ही अस्पतालों में बेहतर सुविधा मुकम्मल बनाने के लिए सीएमओ को जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना का प्रसार रोकना जरूरी है। लक्षणयुक्त मरीजों को चिह्नित करने के लिए तीन दिन तक व्यापक अभियान चलाया जाए। मरीजों को दवा किट व सैंपलिंग की जाए। अधिक से अधिक मरीजों की आरटीपीसीआर जांच कराएं। ग्राम पंचायत के निगरानी समितियों को सक्रिय कर नियमित रिपोर्ट लेते रहें। ग्रामीण व नगरीय इलाकों में व्यापक रूप से दवा का वितरण व सैनिटाइजेशन कराया जाना चाहिए। निगरानी समितियों के सदस्य होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में नियमित जानकारी करते रहें।
विज्ञापन

परिवारवालों को जागरूक किया जाए कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों को कमरे से बाहर न निकलने दें। इससे संक्रमण का खतरा बना रहता है। होम आइसोलेशन में रहे रहे मरीजों को यदि कोई दिक्कत होती है तो उन्हें तत्काल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाए। उन्होंने अस्पतालों में पर्याप्त बेड व आक्सीजन की उपलब्धता के निर्देश दिए। कहा, कोरोना काल में जरूरी संसाधनों की कमी नहीं होनी चाहिए। बाहर से आने वाले प्रवासियों की भी निगरानी की जानी चाहिए। उनके परिवार के सदस्यों की भी सैंपलिंग की जाए। ग्राम पंचायतों के अनटाइड फंड से हर गांव में आवश्यकतानुसार पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर जल्द खरीद लिए जाएं। उन्होंने निगरानी समितियों को हिदायत दी की पूरी तत्परता के साथ काम करें। लापरवाही सामने आई तो उनकी जवाबदेही तय की जाएगी। कहा, आशाओं को उनके क्षेत्र में आने वाले परिवार के अनुसार पर्याप्त मात्रा में कोविड मेडिसिन किट का वितरण किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त ईओ व डीपीआरओ को निर्देशित किया कि सफाई व सैनिटाइजेशन अभियान किसी भी सूरत में बंद नहीं होना चाहिए। नगरीय व ग्रामीण इलाकों में लगातार दवा का छिड़काव किया जाए। सफाईकर्मी व फायरब्रिगेड की टीम को लगाकर दवा का छिड़काव कराएं। नोडल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू का बखूबी पालन कराएं। इसका उल्लंघन करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाए। सीडीओ अजितेंद्र नारायण, एडीएम अतुल कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा, राम्या रामराम, अतुल गुप्ता, प्रेमप्रकाशा मीणा, विजय नारायन सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed